खेल की खबरें | भ्रष्टाचार निरोधक प्रतिबंध अच्छा ही रहा, साथी खिलाड़ियों के सवालों के लिये तैयार : शाकिब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश के हरफनमौला शाकिब अल हसन ने कहा कि एक साल का प्रतिबंध उनके लिये अच्छा ही रहा और कुछ दिन बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी होने पर वह अपने साथी खिलाड़ियों के हर सवाल का जवाब देने के लिये तैयार हैं ।

ढाका, पांच नवंबर बांग्लादेश के हरफनमौला शाकिब अल हसन ने कहा कि एक साल का प्रतिबंध उनके लिये अच्छा ही रहा और कुछ दिन बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी होने पर वह अपने साथी खिलाड़ियों के हर सवाल का जवाब देने के लिये तैयार हैं ।

शाकिब पर पिछले साल 29 अक्टूबर को आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई ने दो साल (एक साल निलंबित) का प्रतिबंध लगाया था चूंकि उन्होंने एक भारतीय सटोरिये द्वारा संपर्क किये जाने की जानकारी नहीं दी थी ।

यह भी पढ़े | MI vs DC, IPL 2020: क्वालीफायर-1 में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगी भिडंत, जीतने वाली टीम की फाइनल में होगी एंट्री.

शाकिब ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर डाले एक वीडियो में कहा ,‘‘ उस प्रतिबंध से मुझे कई मायने में मदद मिले । मेरे लिये कई दरवाजे खुल गए और अब मैं जिंदगी के बारे में अलग तरीके से सोच सकता हूं ।यह अभिशाप में वरदान साबित हुआ । मुझे इसका कोई खेद नहीं है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इस तरह के हालात से निकलकर इंसान और परिपक्व हो जाता है ।अब मैं पहले से अलग सोच सकता हूं जिससे मुझे काफी मदद मिलेगी ।’’

यह भी पढ़े | ICC ODI Ranking: आईसीसी वनडे रैंकिंग में विराट कोहली और रोहित शर्मा टॉप 2 पर बरकरार.

शाकिब का नौ और दस नवंबर को फिटनेस टेस्ट होगा । इसके बाद वह बंगबंधु टी20 टूर्नामेंट खेलेंगे ।

यह पूछने पर कि क्या साथी खिलाड़ी पर पर संदेह करेंगे, उन्होंने कहा ,‘‘ यह कठिन सवाल है क्योंकि मुझे नहीं पता कि कौन क्या सोच रहा है ।वे मुझ पर अविश्वास कर सकते हैं लेकिन मेरी सभी से बात हुई है और मुझे ऐसा नहीं लगा । मैं उनके हर सवाल का जवाब देने के लिये तैयार हूं ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\