देश की खबरें | सांप्रदायिकता रोधी बल का अन्य जिलों में भी गठन किया जा सकता है: कर्नाटक के गृह मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बुधवार को कहा कि तटीय जिलों में सांप्रदायिक अशांति और अपराधों से निपटने के उद्देश्य से घोषित सांप्रदायिकता रोधी बल का गठन राज्य के अन्य जिलों में भी किया जा सकता है।

बेंगलुरु, 14 मई कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बुधवार को कहा कि तटीय जिलों में सांप्रदायिक अशांति और अपराधों से निपटने के उद्देश्य से घोषित सांप्रदायिकता रोधी बल का गठन राज्य के अन्य जिलों में भी किया जा सकता है।

परमेश्वर ने यह भी कहा कि सांप्रदायिक प्रकृति की नैतिक पुलिसिंग की घटनाओं की जांच भी सांप्रदायिकता रोधी बल को सौंपी जाएगी।

गृह मंत्री ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों में सांप्रदायिक अशांति को कम करने के लिए नक्सल रोधी बल (एएनएफ) की तर्ज पर सांप्रदायिकता रोधी बल की स्थापना की जाएगी।

परमेश्वर ने कहा, “हमने पुलिस विभाग में एक सांप्रदायिकता रोधी बल के गठन का निर्णय लिया है। पहले जब नक्सली गतिविधियां थीं, तब हमने एक नक्सल रोधी बल बनाया था, उसी तर्ज पर हम एक सांप्रदायिकता रोधी बल बनाना चाहते हैं, ताकि समाज में शांति बनी रहे।"

उन्होंने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वहां पहले से ही ध्रुवीकरण हो रहा है और सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि उन सभी चीजों पर विराम लग जाए।

परमेश्वर ने कहा, "मैंने पुलिस महानिदेशक से इस संबंध में प्रस्ताव भेजने को कहा था और मुझे बताया गया है कि उन्होंने प्रस्ताव भेज दिया है। हम इसकी जांच करेंगे और सरकारी स्तर पर इसे मंजूरी देंगे। शुरुआत में मैंने दो जिलों के लिए इसकी घोषणा की है, अब हम इसे उन जिलों में भी लागू कर सकते हैं जहां सांप्रदायिक मुद्दे हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट