देश की खबरें | जम्मू में कांग्रेस का भाजपा-विरोधी प्रदर्शन जारी, कईं एहतियातन हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार की “प्रतिशोधात्मक नीतियों” के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा और पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को एहतियातन हिरासत में लिया गया।

जम्मू, 17 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार की “प्रतिशोधात्मक नीतियों” के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा और पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को एहतियातन हिरासत में लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के उपाध्यक्ष मुला राम के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों को यहां प्रेस क्लब से मार्च निकालने की कोशिश करने के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया गया।

राम के अलावा, हिरासत में लिए गए प्रमुख अन्य लोगों में पीसीसी के मुख्य प्रवक्ता और पूर्व विधायक रविंदर शर्मा, पूर्व सांसद टीएस बाजवान, पूर्व विधायक बलवान सिंह और पूर्व एमएलसी वेद महाजन शामिल थे।

नेशनल हेराल्ड धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को तलब करने के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता सोमवार से सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

शर्मा ने पत्रकारों से कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार इस तरह ईडी और सीबीआई जैसी सरकारी एजेंसियों का उपयोग कर विपक्ष, खासकर कांग्रेस नेतृत्व की आवाज़ को दबाना चाहती है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल को एक फर्जी मामले में फंसाया जा रहा है क्योंकि सरकार सार्वजनिक तौर पर उनके “कठिन सवालों” का जवाब देने में असमर्थ है और विभिन्न मोर्चों पर अपनी “विफलताओं” को छिपाने की कोशिश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट