जरुरी जानकारी | एंथम बायोसाइंसेज का शेयर अपने निर्गम मूल्य से करीब 27 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एंथम बायोसाइंसेज लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 570 रुपये से करीब 27 प्रतिशत की बढ़त के साथ सोमवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

नयी दिल्ली, 21 जुलाई एंथम बायोसाइंसेज लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 570 रुपये से करीब 27 प्रतिशत की बढ़त के साथ सोमवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर कंपनी के शेयर ने 723.10 रुपये पर कारोबार की शुरुआत की जो निर्गम मूल्य से 26.85 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है। बाद में यह 31 प्रतिशत की तेजी के साथ 746.70 रुपये पर पहुंच गया।

एनएसई पर शेयर 26.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 723.05 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 40,716.73 करोड़ रुपये रहा।

एंथम बायोसाइंसेज लिमिटेड 3,395 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोली के अंतिम दिन तक 63.86 गुना अभिदान मिला था।

बेंगलुरु स्थित इस कंपनी ने आईपीओ का मूल्य दायरा 540-570 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

आईपीओ के पूरी तरह से बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित होने के कारण कंपनी को इस निर्गम से कोई राशि हासिल नहीं होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now