देश की खबरें | गोयल की आसियान पर टिप्पणी का प्रकरण भारतीय कूटनीति के लिए एक और झटका: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की 'चीन की बी टीम" वाली हालिया टिप्पणी को लेकर आसियान के एक पदाधिकारी द्वारा व्यक्त की गई कथित नाराजगी पर मंगलवार को सरकार की आलोचना की और कहा कि यह भारतीय कूटनीति के लिए एक और "झटका" है।

नयी दिल्ली, 24 जून कांग्रेस ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की 'चीन की बी टीम" वाली हालिया टिप्पणी को लेकर आसियान के एक पदाधिकारी द्वारा व्यक्त की गई कथित नाराजगी पर मंगलवार को सरकार की आलोचना की और कहा कि यह भारतीय कूटनीति के लिए एक और "झटका" है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक खबर साझा की जिसमें दावा किया गया कि भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की समीक्षा से संबंधित आसियान के सह-अध्यक्ष ने गोयल की हालिया टिप्पणियों पर नाराजगी व्यक्त की है।

रमेश ने कहा, "भारत के 10 देशों के आसियान समूह - ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमा, फिलीपीन, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम के साथ बहुत करीबी सभ्यतागत, सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक संबंध हैं। लगभग छह दशक पहले अस्तित्व में आए आसियान की संयुक्त जीडीपी भारत से थोड़ी ही कम है।"

उनके अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आसियान देशों को ''चीन की बी टीम'' कहकर खारिज करते हैं।

रमेश ने कहा, "यह भारतीय कूटनीति को एक और झटका लगा है। यह अनावश्यक था।"

वाणिज्य मंत्री गोयल ने बीते बृहस्पतिवार को लंदन में कहा था कि 15 साल पहले जब उनकी पार्टी की सरकार सत्ता में नहीं आई थी, तब भारत ‘प्रतिस्पर्धी’ देशों के साथ व्यापार समझौते करने पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहा था।

उन्होंने कहा था, “यह वाकई में मूर्खतापूर्ण है क्योंकि (यह) मेरे बाजार को मेरे प्रतिस्पर्धियों के लिए खोल रहा है, जिनमें से कई अब चीन की ‘बी’ टीम बन गए हैं। इसलिए प्रभावी रूप से और अप्रत्यक्ष रूप से, मैंने अपने बाजार को उन वस्तुओं के लिए खोल दिया है जो चीन से भारत में आती हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी