देश की खबरें | बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष के सदस्यों के साथ बैठे दिखे राजद के एक और विधायक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक भरत बिंद शुक्रवार को बिहार विधानसभा के अंदर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सदस्यों के साथ बैठे हुए दिखाई दिये।

देश की खबरें | बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष के सदस्यों के साथ बैठे दिखे राजद के एक और विधायक

पटना, एक मार्च राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक भरत बिंद शुक्रवार को बिहार विधानसभा के अंदर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सदस्यों के साथ बैठे हुए दिखाई दिये।

बिंद एक महीने से भी कम समय में पाला बदलने वाले पांचवें विधायक बन गए हैं।

कैमूर जिले के भभुआ का प्रतिनिधित्व करने वाले बिंद दोपहर के भोजन के बाद उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ विधानसभा परिसर पहुंचे।

सम्राट चौधरी, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भी हैं। बिंद ने मुरारी गौतम के साथ सदन में प्रवेश किया और दोनों एक साथ बैठे। गौतम कुछ दिन पहले कांग्रेस का हाथ छोड़कर सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल हुए थे और राज्य सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं।

बजट सत्र के अंतिम दिन यह घटनाक्रम हुआ।

इससे पहले राजद विधायक चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रह्लाद यादव सत्ता पक्ष में चले गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)


संबंधित खबरें

INDC vs SAC WCL 2025 Scorecard: दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस टीम ने भारत को 88 रनों से हराया, एबी डिविलियर्स के बाद गेंदबाजों ने मचाया तांडव, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

IND-W vs ENG-W 3rd ODI 2025 Scorecard: भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 13 रनों से हराकर 2-1 से सीरीज पर किया कब्ज़ा, क्रांति गौड़ ने लगाया विकेटों का छक्का, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

WI vs AUS 2nd T20I 2025 Live Streaming: जानिए वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20I मैच का कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

IND vs ENG 4th Test 2025 Dream11 Team Prediction: इंग्लैंड बनाम भारत चौथे टेस्ट में होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए कैसे चुनें बेस्ट ड्रीम11 फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

\