देश की खबरें | पाकिस्तान के प्रति ‘‘सहानुभूति’’ दिखाने के आरोप में असम में एक और व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर ‘‘सोशल मीडिया मंच पर पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति’’ दिखाने के आरोप में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही इस तरह के मामलों में अब तक 82 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गुवाहाटी, तीन जून मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर ‘‘सोशल मीडिया मंच पर पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति’’ दिखाने के आरोप में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही इस तरह के मामलों में अब तक 82 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस ने लखीमपुर से अजीबुल इस्लाम को गिरफ्तार किया।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई जारी...तीन जून तक...सोशल मीडिया मंच पर पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति दिखाने वाले कुल 82 लोग अब सलाखों के पीछे हैं। कार्रवाई जारी रहेगी...’’

शर्मा ने पहले कहा था, ‘‘देशद्रोहियों पर राज्यव्यापी कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।’’

पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है जो कथित तौर पर ‘‘भारत विरोधी और पाकिस्तान समर्थक गतिविधियों’’ में लिप्त हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि गिरफ्तार किए गए कुछ लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) लगाया जाएगा, लेकिन सभी पर नहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Pitch Report: पहले टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\