देश की खबरें | असम में पाकिस्तान का समर्थन करने के आरोप में एक और व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान का समर्थन करने के आरोप में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर राज्य में ऐसी गिरफ्तारियों की संख्या 65 हो गई है।

गुवाहाटी, 17 मई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान का समर्थन करने के आरोप में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर राज्य में ऐसी गिरफ्तारियों की संख्या 65 हो गई है।

उन्होंने बताया कि यह गिरफ्तारी कोकराझार जिले में की गई है।

‘‘राष्ट्र-विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई’’ पर जानकारी साझा करते हुए, शर्मा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कोकराझार पुलिस ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का समर्थन करने के लिए गोसाईगांव से जोयनल आबेदीन को गिरफ्तार किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब तक 65 देशद्रोही गिरफ्तार किए गए हैं।’’

राज्य पुलिस 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद से सोशल मीडिया पर पोस्ट समेत ‘भारत विरोधी’ और ‘पाकिस्तान समर्थक’ गतिविधियों के लिए लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे।

गिरफ्तार लोगों में विपक्षी दल एआईयूडीएफ विधायक अमीनुल इस्लाम भी शामिल हैं।

शर्मा ने पहले कहा था कि देशद्रोहियों के खिलाफ राज्यव्यापी कार्रवाई जारी रहेगी और ‘‘किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा’’।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट