देश की खबरें | महाराष्ट्र में ‘हिट एंड रन’ का एक और मामला, तेज रफ्तार कार ने महिला को कुचला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में ‘हिट एंड रन’ का एक नया मामला सामने आया है जिसमें नासिक शहर में एक तेज रफ्तार कार ने 31 वर्षीय एक महिला को कुचल दिया।

नासिक (महाराष्ट्र), 10 जुलाई महाराष्ट्र में ‘हिट एंड रन’ का एक नया मामला सामने आया है जिसमें नासिक शहर में एक तेज रफ्तार कार ने 31 वर्षीय एक महिला को कुचल दिया।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को हुई और 51 वर्षीय कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया था लेकिन उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के समय वह नशे में था।

गंगापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान ध्रुव नगर निवासी देवचंद रामभाऊ तिडमे के रूप में की गयी है। वह यहां सतपुर एमआईडीसी इलाके में एक कंपनी में काम करता है।

उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान हनुमान नगर निवासी अर्चना किशोर शिंदे के रूप में की गयी है। वह शाम करीब छह बजे काम से पैदल घर लौट रही थी तभी गंगापुर रोड के समीप बरदान फाटा-शिवाजी नगर रोड पर तेज रफ्तार से आ रही कार ने पीछे से उसे टक्कर मारी।

उन्होंने बताया कि महिला को सिर में गंभीर चोट आयी। उसे एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना से पहले विपरीत दिशा से आ रहे दो युवकों ने कार को तेज गति से महिला की ओर बढ़ते देखा था और उन्होंने चालक को सतर्क करने की कोशिश की थी। लेकिन कार चालक ने रफ्तार कम नहीं की और कार ने शिंदे को टक्कर मारी। इसके बाद कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

यह घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। घटनास्थल पर मौजूद एक नागरिक ने कार का नंबर लिख लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस चालक के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। दुर्घटना के वक्त वह अपने घर जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि उसकी मेडिकल जांच में पता चला कि वह दुर्घटना के वक्त शराब के नशे में था जिससे उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और शिंदे को टक्कर मारी। घटना के बाद उसने महिला की मदद नहीं की और इसके बजाय घर चला गया।

अधिकारी ने बताया कि गंगापुर पुलिस ने आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 281 (लापरवाही से गाड़ी चलाना) और मोटर वाहन कानून के प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\