रांची में हिंदपीढ़ी से कोरोना वायरस संक्रमण का एक और मामला सामने आया, कुल संख्या 161 हुई

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि आज रांची के हिंदपीढ़ी का एक व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 161 हो गयी। इससे पूर्व रविवार को राज्य में हजारीबाग से एक और गिरिडीह से तीन कोरोना वायरस संक्रमित मरीज मिले थे जिससे यहां मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 160 तक पहुंच गयी थी।

जमात

रांची, 11 मई झारखंड की राजधानी रांची के सबसे बड़े कंटेनमेंट (निषिद्ध) क्षेत्र हिंदपीढ़ी से सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण का एक और मामला सामने आया जिसे मिलाकर झारखंड में संक्रमण के कुल मामले 161 हो गए हैं।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि आज रांची के हिंदपीढ़ी का एक व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 161 हो गयी। इससे पूर्व रविवार को राज्य में हजारीबाग से एक और गिरिडीह से तीन कोरोना वायरस संक्रमित मरीज मिले थे जिससे यहां मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 160 तक पहुंच गयी थी।

रिम्स के निदेशक डा. डी के सिंह ने बताया कि आज रिम्स में कुल 578 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 577 संक्रमण रहित पाये गये जबकि एक मरीज का नमूना संक्रमित पाया गया। उन्होंने बताया कि आज रिम्स से एक मरीज को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी भी दी गयी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन में बताया गया कि पूरे राज्य में कुल मिलाकर 1061 नमूनों की जांच की गयी है जिनमें 1022 नमूनों की जांच चार सरकारी संस्थानों में और 39 नमूनों की जांच निजी प्रयोगशालाओं में की गयी थी। इनमें से रिम्स में की गयी जांच में एक नमूना ही संक्रमित पाया गया।

राज्य में अब तक कुल 79 मरीज ठीक हो गये हैं जबकि तीन अन्य की मौत हो चुकी है और शेष कुल 79 मरीजों का इलाज चल रहा है।

रांची में संक्रमितों की कुल संख्या 94 है जिनमें से 38 का इलाज जारी है।

रांची के अलावा बोकारो में संक्रमितों की संख्या 10 है। हजारीबाग और पलामू में संक्रमितों की कुल संख्या क्रमशः चार और नौ है जबकि धनबाद में चार, सिमडेगा में दो, जामताड़ा में दो, गिरिडीह में 04, गोड्डा और कोडरमा में एक एक व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं। देवघर में संक्रमितों की कुल संख्या भी चार है जबकि गढ़वा में संक्रमितों की संख्या तीन है। इसके अलावा दुमका में दो संक्रमित लोग पाये गये हैं।

राज्य की राजधानी रांची को ‘रेड जोन’ घोषित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट