देश की खबरें | तीर्थयात्रियों का एक और जत्था अमरनाथ के लिए रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमरनाथ यात्रा के लिए 8,700 से अधिक तीर्थयात्रियों का पांचवां जत्था रविवार को यहां आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ तीर्थस्थल के लिए रवाना हो गया।

जम्मू, तीन जुलाई अमरनाथ यात्रा के लिए 8,700 से अधिक तीर्थयात्रियों का पांचवां जत्था रविवार को यहां आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ तीर्थस्थल के लिए रवाना हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्री 326 वाहनों के काफिले में यहां भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए।

उन्होंने कहा कि बालटाल जाने वाले 2,618 तीर्थयात्री सबसे पहले भगवती नगर शिविर से 121 वाहनों में तड़के साढ़े तीन बजे रवाना हुए, इसके बाद 205 वाहनों से 6,155 तीर्थयात्रियों का दूसरा काफिला पहलगाम के लिए रवाना हुआ।

वार्षिक 43-दिवसीय अमरनाथ यात्रा 30 जून को दोनों आधार शिविरों - दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में 48 किलोमीटर के नुनवान-पहलगाम मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर के बालटाल मार्ग से शुरू हुई। अधिकारियों ने बताया कि सुबह नौ बजे तक 39,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा में प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ के शिवलिंग की पूजा अर्चना की।

अधिकारियों ने कहा कि पहलगाम के लिए रवाना हुए 6,155 तीर्थयात्रियों में 1,924 महिलाएं, 12 बच्चे और दो ट्रांसजेंडर हैं, जबकि बालटाल जाने वाले समूह में 709 महिलाएं शामिल हैं।

इसके साथ, 29 जून से घाटी के लिए भगवती नगर आधार शिविर से कुल 31,987 तीर्थयात्री रवाना हुए हैं। इसी दिन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई थी। यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू