देश की खबरें | संघ के प्रांत प्रचारकों की वार्षिक बैठक 12 जुलाई से रांची में, भागवत होंगे शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सभी प्रांत प्रचारकों की वार्षिक बैठक अगले सप्ताह झारखंड के रांची में होगी जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत भी भाग लेंगे।

नयी दिल्ली, पांच जुलाई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सभी प्रांत प्रचारकों की वार्षिक बैठक अगले सप्ताह झारखंड के रांची में होगी जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत भी भाग लेंगे।

आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि 12 जुलाई से शुरू होने वाली तीन दिवसीय बैठक में प्रांत प्रचारक मई-जून में हुए संघ के प्रशिक्षण शिविरों की समीक्षा करेंगे।

आरएसएस की संरचना के अनुसार उसके देशभर में 46 प्रांत हैं।

आंबेकर ने कहा कि प्रांत प्रचारक आने वाले साल के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी बातचीत करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2024-25 के लिए सरसंघचालक जी (भागवत) के प्रवास की योजना पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। संघ के शताब्दी वर्ष (2025-26) को लेकर भी चर्चा होगी।’’

बैठक में भागवत के अलावा, सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह सर कार्यवाह कृष्ण गोपाल, सी आर मुकुंद के साथ अरुण कुमार, राम दत्त, आलोक कुमार, अतुल लिमये आदि भी भाग लेंगे।

आंबेकर ने बताया कि भागवत आठ जुलाई को रांची पहुंचेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान