देश की खबरें | तमिलनाडु में अधिक छूट देने की घोषणा, चाय की दुकानें खोलने की अनुमति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने 14 जून से राज्य के लगभग 27 जिलों में अधिक छूट देने की रविवार को घोषणा की, जिसमें चाय की दुकानों के दोबारा खोलने की अनुमति शामिल है।

चेन्नई, 13 जून तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने 14 जून से राज्य के लगभग 27 जिलों में अधिक छूट देने की रविवार को घोषणा की, जिसमें चाय की दुकानों के दोबारा खोलने की अनुमति शामिल है।

पश्चिमी हिस्से में सात और कावेरी डेल्टा क्षेत्र के चार जिलों को छोड़कर शेष 27 जिलों में नयी छूट लागू होंगी। इनमें चेन्नई व इसके आसपास के जिले भी शामिल हैं।

स्टालिन ने एक बयान में कहा कि चाय की दुकानें सुबह छह से शाम पांच बजे तक खोली जा सकेंगी। उन्होंने गरम चाय घर ले जाने के लिये लोगों से प्लास्टिक की थैलियों के बजाय बर्तनों का इस्तेमाल करने की अपील की। ये दुकानें कोविड-19 की दूसरी लहर के चलते 10 मई को राज्य में लॉकडाउन लागू होने के बाद से बंद हैं और समय-समय पर इन पाबंदियों को बढ़ा जा चुका है।

बयान में कहा गया है, ''मिठाई आदि की दुकानें सुबह आठ से दोपहर दो बजे के बीच खोली जा सकेंगी और केवल पार्सल सेवाओं की ही अनुमति होगी।''

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रमाण पत्र प्राप्त करने जैसी कई सरकारी सेवाओं के लिए ई-सेवा केंद्र भी सोमवार से संचालित होंगे। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण कंपनियों के कार्यालयों को भी 50 प्रतिशत कार्यबल के साथ काम करने की अनुमति होगी। निर्माण कार्य की अनुमति पहले ही दी जा चुकी है।

तमिलनाडु में पैंतीस दिनों के अंतराल के बाद 27 जिलों में सैलून, पार्क और राज्य द्वारा संचालित शराब की दुकानें 14 जून को फिर से खुल जाएंगी। राज्य सरकार ने शुक्रवार को इस तरह की छूट की घोषणा की थी । साथ ही उसने 21 जून की सुबह तक लॉकडाउन बढ़ा दिया था।

धार्मिक और पर्यटन स्थल बंद रहेंगे और लॉकडाउन के विस्तारित अवधि के दौरान कोई सार्वजनिक या निजी बस सेवा संचालित नहीं की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\