देश की खबरें | एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप क्वालीफायर के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय कोच जोकिम एलेक्जेंडरसन ने बृहस्पतिवार को 2026 एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप क्वालीफायर के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की जो छह से 10 अगस्त तक म्यांमा के यांगून में आयोजित किया जाएगा।

नयी दिल्ली, 31 जुलाई भारतीय कोच जोकिम एलेक्जेंडरसन ने बृहस्पतिवार को 2026 एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप क्वालीफायर के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की जो छह से 10 अगस्त तक म्यांमा के यांगून में आयोजित किया जाएगा।

भारतीय टीम को ग्रुप डी में रखा गया है जिसका सामना छह अगस्त को इंडोनेशिया, आठ अगस्त को तुर्कमेनिस्तान और 10 अगस्त को मेजबान म्यांमा से होगा।

ग्रुप विजेता और सभी आठ ग्रुप में से तीन सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम अगले साल अप्रैल में थाईलैंड में होने वाले एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करेंगी।

भारत क्वालीफायर के लिए बेंगलुरु स्थित पादुकोण-द्रविड़ सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में ट्रेनिंग ले रहा था और अपनी तैयारियों के तहत इस महीने की शुरुआत में उज्बेकिस्तान अंडर-20 के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलने के लिए ताशकंद गया था।

भारत ने पहले मैच में 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद दूसरे मैच में 4-1 से शानदार जीत हासिल की। खिलाड़ियों ने लौटने के बाद बेंगलुरु में अपना शिविर जारी रखा।

टीम बृहस्पतिवार रात म्यांमा के लिए रवाना होगी।

भारतीय टीम:

गोलकीपर: मेलोडी चानू कीशम, मोनालिशा देवी मोइरंगथेम, रिबांसी जामू।

डिफेंडर: एलिना चिंगखम, सिंडी रेमरूअटपुई कोल्नी, जूही सिंह, निशिमा कुमारी, रेमी थोकचोम, साहेना टीएच, शुभांगी सिंह, थोईबिसाना चानू तोइजाम, विक्सित बारा।

मिडफील्डर: अंजू चानू कायेनपाइबम, अरीना देवी नामीराकपम, भूमिका देवी खुमुकचम, मोनिशा सिंघा, नेहा, पूजा।

फॉरवर्ड: बबीता कुमारी, दीपिका पाल, खुशबू काशीराम सरोज, सिबानी देवी नोंगमेइकापम, सुलंजना राउल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट