खेल की खबरें | अनमोल को महिला एकल में स्वर्ण, सतीश ने पुरुष एकल और मिश्रित युगल में मारी बाजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की उदीयमान बैडमिंटन खिलाड़ी अनमोल खरब ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मंगलवार को यहां 38वें राष्ट्रीय खेलों में महिला एकल फाइनल में स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि तमिलनाडु के सतीश कुमार करुणाकरण ने पुरुष एकल के साथ मिश्रित युगल में भी शीर्ष स्थान हासिल किया।  

देहरादून, चार फरवरी भारत की उदीयमान बैडमिंटन खिलाड़ी अनमोल खरब ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मंगलवार को यहां 38वें राष्ट्रीय खेलों में महिला एकल फाइनल में स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि तमिलनाडु के सतीश कुमार करुणाकरण ने पुरुष एकल के साथ मिश्रित युगल में भी शीर्ष स्थान हासिल किया।  

अनमोल ने महिला एकल के खिताबी मुकाबले में शीर्ष वरीय अनुपमा उपाध्याय को सीधे गेम में हराकर स्वर्ण पदक जीता।

  एशिया टीम चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य रही हरियाणा की 18 वर्षीय खिलाड़ी अनमोल ने दुनिया की 43वें नंबर की खिलाड़ी अनुपमा को 21-16, 22-20 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

अनमोल ने पिछले साल से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। वह दिसंबर में गुवाहाटी मास्टर्स सुपर 100 टूर्नामेंट में उपविजेता रही थी। उन्होंने पिछले साल बेल्जियम और पोलिश इंटरनेशनल में खिताब जीते थे।

पुरुष एकल के फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त करुणाकरण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड के सूर्याक्ष रावत को 21-17, 21-17 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

बैडमिंटन स्पर्धा के आखिरी दिन करुणाकरण ने इससे पहले मिश्रित युगल फाइनल में आद्या वरियाथ के साथ दीप रामभिया और अक्षय वारंग की जोड़ी को 21-11, 20-22, 21-8 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

पुरुष युगल में नितिन एचवी और प्रकाश राज एस ने एकतरफा फाइनल में वैभव और आशिथ सूर्या को 21-16, 21-14 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

महिला युगल में कर्नाटक की शिखा गौतम और अश्विनी भट की जोड़ी ने फाइनल में उत्तराखंड की एंजेल पुनेरा और अन्या बिष्ट को 21-11, 21-13 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज स्थानीय स्टार लक्ष्य सेन सोमवार को आखिरी क्षण में प्रतियोगिता से हट गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा