देश की खबरें | दाऊद से संबंध, 1993 बम धमाकों में संलिप्तता के कारण सिद्दीकी को मारना चाहता था अनमोल बिश्नोई : शूटर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कुख्यात अपराधी अनमोल बिश्नोई ने ‘‘दाऊद इब्राहिम से संबंध और 1993 के मुंबई धमाकों में संलिप्तता’’ को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी पर हमला करने का आदेश दिया था। सिद्दीकी पर हमले के आरोपी मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम ने पुलिस को दिए अपने इकबालिया बयान में यह बात कही।

मुंबई, 27 जनवरी कुख्यात अपराधी अनमोल बिश्नोई ने ‘‘दाऊद इब्राहिम से संबंध और 1993 के मुंबई धमाकों में संलिप्तता’’ को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी पर हमला करने का आदेश दिया था। सिद्दीकी पर हमले के आरोपी मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम ने पुलिस को दिए अपने इकबालिया बयान में यह बात कही।

गौतम का इकबालिया बयान महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को हुई हत्या के सिलसिले में दायर आरोपपत्र का हिस्सा है। मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में सिद्दीकी (66) की उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

गौतम ने यह भी दावा किया कि उसे बाबा सिद्दीकी या जीशान सिद्दीकी को मारने के लिए कहा गया था और इसके बदले उसे 15 लाख रुपये देने का वादा किया गया था।

उसने पुलिस को बताया है कि वह पुणे में कबाड़ इकट्ठा करता था और सह-आरोपी हरीश कुमार कश्यप को सामान बेचता था।

उसने पुलिस को बताया कि कबाड़ की दुकान संचालित करने वाले कश्यप ने उसके रहने की व्यवस्था की थी और इसी दौरान उसकी जान-पहचान प्रवीण लोनकर और उसके भाई शुभम लोनकर से हुई।

गौतम ने इकबालिया बयान में कहा, ‘‘एक दिन शुभम लोनकर ने शूटर को बताया कि वह और उसका भाई बिश्नोई गिरोह के लिए काम करते हैं। जून 2024 में शुभम लोनकर (शुब्बू) ने मुझे और धर्मराज कश्यप (सह-शूटर) को बताया कि अगर हम उसके कहने पर काम करेंगे तो हमें 10 से 15 लाख रुपये दिए जा सकते हैं। जब मैंने काम के बारे में पूछा तो शुभम ने हमें बताया कि हमें बाबा सिद्दीकी या उसके बेटे ज़ीशान सिद्दीकी को मारना है। लेकिन उसने कोई और जानकारी नहीं दी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट