खेल की खबरें | अंकिता क्वार्टर फाइनल में, रामकुमार और रुतुजा एकल में हारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना आसान जीत के साथ मंगलवार को यहां एशियाई खेलों के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही जबकि रामकुमार रामनाथन और रुतुजा भोसले की चुनौती एकल स्पर्धा में हार के साथ खत्म हो गयी।

हांगझोउ, 26 सितंबर भारतीय टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना आसान जीत के साथ मंगलवार को यहां एशियाई खेलों के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही जबकि रामकुमार रामनाथन और रुतुजा भोसले की चुनौती एकल स्पर्धा में हार के साथ खत्म हो गयी।

भारत की शीर्ष खिलाड़ी अंकिता ने हांगकांग की अदित्या पी करुणारत्ने को महिला एकल के तीसरे दौर के एकतरफा मुकाबले में  6-1 6-2 से शिकस्त दी।

विश्व रैंकिंग में 198 वें स्थान पर काबिज अंकिता रैंकिंग में 354वें स्थान की खिलाड़ी के खिलाफ एक घंटे 34 मिनट तक चले मुकाबले में अपने तीनों ब्रेक प्वाइंट भुनाने में सफल रही।

अंकिता को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए जापान की हारुका काजी (213 वीं रैंकिंग) की चुनौती से पार पाना होगा।

रैंकिंग में 336 स्थान पर काबिज को फिलीपींस की अलेक्जेंडर एला (विश्व रैंकिंग 190) ने एक घंटे 51 मिनट तक चले मुकाबले में 7-6, 6-2 से हराया।

पुरुष एकल में रामकुमार विश्व रैंकिंग में 78वें स्थान पर काबिज योसुके वतानुकी की चुनौती से पार पाने में नाकाम रहे।

रामकुमार ने जापान के खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दी लेकिन दो घंटे और 40 मिनट तक चले मुकाबले को 5-7, 7-6, 5-7 से हार गये।

रामकुमार और रुतुजा दोनों के युगल मुकाबले में बने हुए है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर