खेल की खबरें | अनीष ने अपना रिकॉर्ड बेहतर किया, चार स्वर्ण पदक जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के अनीष भानवाला ने शुक्रवार को यहां पुरूषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा के क्वालीफिकेशन दौर में अपना रिकॉर्ड बेहतर करने साथ 65वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में चार स्वर्ण पदक जीते।

भोपाल, नौ दिसंबर हरियाणा के अनीष भानवाला ने शुक्रवार को यहां पुरूषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा के क्वालीफिकेशन दौर में अपना रिकॉर्ड बेहतर करने साथ 65वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में चार स्वर्ण पदक जीते।

रेलवे के अखिल श्योराण और कर्नाटक की युक्ति राजेंद्र ने क्रमश: पुरूष 50 मीटर राइफल 3 पाजिशंस और महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के राष्ट्रीय खिताब जीते।

अनीष ने पुरूष और जूनियर पुरूष रैपिड फायर खिताब जीतने के अलावा इन दोनों स्पर्धाओं में टीम स्वर्ण पदक भी जीते।

उन्होंने क्वालीफाइंग में अपने ही 588 के राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्कोर को सुधारते हुए 590 अंक हासिल किये। उनका पिछला रिकॉर्ड दिल्ली में हुए 2019 आईएसएसएफ विश्व कप में बना था।

चार पुरूषों के सेमीफाइनल में अनीष पंजाब के विजयवीर सिद्धू से पीछे दूसरे स्थान पर थे जिनके क्रमश: 14 और 15 अंक थे। लेकिन पदक मैच में वह पासा पलटने में सफल रहे और उन्होंने 28 हिट से पहला स्थान हासिल किया। विजयवीर ने 27 हिट लगाये।

उत्तराखंड के अंकुर गोयल ने कांस्य पदक जीता।

पुरूषों की जूनियर रैपिड फायर स्पर्धा में आदर्श सिंह ने रजत और पंजाब के राजकंवर सिंह संधू ने कांस्य पदक हासिल किया।

अनीष ने समीर और आदर्श के साथ मिलकर टीम स्पर्धा में भी पहला स्थान हासिल किया।

राइफल स्पर्धाओं में रेलवे के अखिल श्योराण ने स्वप्निल कुसाले को 16-6 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान