खेल की खबरें | एंडी मरे ने दुबई में जीत के बाद दिया संकेत, करियर के ‘कुछ अंतिम महीने’ बचे हैं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मरे ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करत हुए शापोवालोव को 4-6, 7-6 (5), 6-3 से हराकर हार्ड कोर्ट पर 500वीं जीत दर्ज की।

मरे ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करत हुए शापोवालोव को 4-6, 7-6 (5), 6-3 से हराकर हार्ड कोर्ट पर 500वीं जीत दर्ज की।

पहले दौर में जीत के बाद मरे ने कहा, ‘‘बेशक मुझे अब भी प्रतिस्पर्धा पेश करना पसंद है और अब भी खेल से प्यार करता हूं। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ युवा खिलाड़ियों से प्रतिस्पर्धा करना और शरीर को फिट तथा तरोताजा रखना मुश्किल होता जाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘संभवत: मेरे पास काफी समय नहीं बचा है लेकिन इन अंतिम महीनों में मैं जितना संभव हो उतना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।’’

मरे पहले भी संन्यास लेने पर विचार कर चुके हैं। शापोवालोव के खिलाफ जीत साल की उनकी सिर्फ दूसरी जीत है।

मरे अगले दौर में उगो हम्बर्ट और गेल मोनफिल्स के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।

ओपन युग में मरे के अलावा रोजर फेडरर (783), नोवाक जोकोविच (700), आंद्रे अगासी (592) और रफेल नडाल (518) ने हार्ड कोर्ट पर 500 से अधिक जीत दर्ज की हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड