खेल की खबरें | डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले एंडी फ्लावर सलाहकार के रूप में ऑस्ट्रेलिया से जुड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी.  इंग्लैंड के पूर्व कोच एंडी फ्लावर को ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार से भारत के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से पहले सलाहकार के तौर पर टीम में शामिल किया है।

लंदन, छह जून  इंग्लैंड के पूर्व कोच एंडी फ्लावर को ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार से भारत के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से पहले सलाहकार के तौर पर टीम में शामिल किया है।

 जिम्बाब्वे के दिग्गज खिलाड़ी और इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स के मुख्य कोच फ्लावर 2009 से 2014 तक इंग्लैंड के मुख्य कोच रहे।

‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ के मुताबिक फ्लावर डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद 16 जून से शुरू हो रही एशेज श्रृंखला के शुरुआती मुकाबले में टीम को अपनी सेवाएं नहीं देंगे। वह हालांकि इस श्रृंखला के बाद के मैचों के लिए अपनी भूमिका में वापसी करेंगे।

फ्लावर इंग्लैंड के सबसे सफल कोच में से एक रहे हैं। उनकी देखरेख में टीम ने लगातार तीन एशेज श्रृंखला में जीत दर्ज की। पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम 2001 के बाद इंग्लैंड में एशेज श्रृंखला जीतने वाली पहली टीम बनने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।

कमिंस ने कहा, ‘‘ वह काफी अनुभवी है और इन परिस्थितियों को अच्छे से जानते हैं। उम्मीद है कि उन्हें इंग्लैंड के बारे में अच्छी जानकारी होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने उनके साथ काम किया है और अपने देखा है कि पिछले कुछ समय से हम अलग-अलग विशेषज्ञों की सलाह लेते रहे हैं। हम भाग्यशाली है कि फ्लावर जैसा कोई अनुभवी टीम से जुड़ा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू