देश की खबरें | आंध्र प्रदेश के नरसापुरम से सांसद रघु रामकृष्ण राजू ने वाईएसआरसीपी से इस्तीफा दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के नरसापुरम से लोकसभा सदस्य के. रघु रामकृष्ण राजू ने शनिवार को वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआरसीपी से इस्तीफा दे दिया।

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 24 फरवरी आंध्र प्रदेश के नरसापुरम से लोकसभा सदस्य के. रघु रामकृष्ण राजू ने शनिवार को वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआरसीपी से इस्तीफा दे दिया।

राजू के लगभग चार वर्ष से मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी से मतभेद रहे हैं। उन्होंने रेड्डी को तीखे शब्दों में लिखे त्यागपत्र में कहा कि समय आ गया है कि दोनों को खुद को 'हमेशा के लिए अरुचिकर संबंध' से मुक्त कर देना चाहिए।

राजू ने कहा, "मैं वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सक्रिय सदस्यता से अपना इस्तीफा देता हूं और उम्मीद करता हूं कि आप (रेड्डी) इसे शीघ्र या अपनी सुविधानुसार स्वीकार करेंगे।"

राजू ने कहा कि उन्हें संसदीय सदस्यता से अयोग्य घोषित कराने के रेड्डी के कई कथित प्रयास विफल रहे।

राजू से पहले मछलीपट्टनम से सांसद बालाशोवरी वल्लभनेनी, नरसरावपेटा से सांसद एल श्रीकृष्ण देव रायलु आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी छोड़ चुके हैं।

आंध्र प्रदेश में कुछ महीनों बाद लोकसभा और विधानसभा चुनाव होने हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट