देश की खबरें | आंध्र प्रदेश: अगले पांच दिनों तक आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार से अगले पांच दिनों तक आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में बिजली चमकने, तेज हवा चलने और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।

अमरावती, 27 जून भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार से अगले पांच दिनों तक आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में बिजली चमकने, तेज हवा चलने और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।

आईएमडी के अनुसार, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने का अनुमान है।

प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, “अगले पांच दिनों के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने तथा गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।”

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि 28 जून से एक जुलाई तक मौसमी गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है, जिसमें तेज सतही हवाएं विशेष रूप से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा को प्रभावित करेंगी।

तटीय क्षेत्रों में भी कुछ समय के लिए तेज हवाएं चल सकती हैं।

इस बीच, मौसम विभाग ने पाया कि उत्तरी ओडिशा और उससे सटे पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान पर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर हो गया है, जो मौजूदा समकालिक परिस्थितियों में बदलाव का संकेत देता है।

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि आंध्र प्रदेश और यनम में दक्षिण-पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिससे नमी का प्रवाह बढ़ने व संवहनीय गतिविधि को समर्थन मिलने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल