देश की खबरें | आंध्र प्रदेश: राजग ने राज्यपाल से नायडू को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने का अनुरोध किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) नेताओं ने मंगलवार को राज्यपाल एस अब्दुल नजीर से मुलाकात कर उनसे तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने का अनुरोध किया। तेदेपा के वरिष्ठ नेता के अचेन नायडू ने यह जानकारी दी।
अमरावती, 11 जून आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) नेताओं ने मंगलवार को राज्यपाल एस अब्दुल नजीर से मुलाकात कर उनसे तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने का अनुरोध किया। तेदेपा के वरिष्ठ नेता के अचेन नायडू ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि नजीर चंद्रबाबू नायडू को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने पर सहमत हो गए।
अचेन नायडू ने संवाददाताओं से कहा, "तीनों दलों (तेदेपा, जनसेना और भाजपा) के नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात की और उनसे चंद्रबाबू नायडू को तुरंत सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने का अनुरोध किया। उन्होंने (नजीर ने) हमें बताया कि वह सरकार बनाने के लिए तुरंत निमंत्रण देंगे।"
तेदेपा नेता के अनुसार, तीनों दलों ने मंगलवार की सुबह एक बैठक की, जिसमें चंद्रबाबू नायडू, जनसेना प्रमुख पवन कल्याण और राज्य भाजपा अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी के साथ सभी विधायक शामिल हुए।
उन्होंने बताया कि बैठक में नायडू को सर्वसम्मति से विधानसभा में राजग का नेता चुना गया और इस फैसले से राज्यपाल को अवगत कराया गया, जिन्होंने तेदेपा प्रमुख को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने पर सहमति जताई।
तेदेपा, भाजपा और जनसेना वाले राजग ने आंध्र प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में 164 सीट और लोकसभा चुनाव में 21 सीट हासिल की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)