देश की खबरें | आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश प्रशांत मिश्रा उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को आंध प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया।

नयी दिल्ली, 18 मई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को आंध प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया।

राष्ट्रपति ने वरिष्ठ अधिवक्ता के. वेंकटरमण विश्वनाथन को भी उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया।

नये विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ट्विटर पर दोनों नियुक्तियों की घोषणा की।

न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति एम. आर. शाह की सेवानिवृत्ति के कारण उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की मौजूदा संख्या अब 32 रह गई है, जबकि 34 पद स्वीकृत हैं।

मिश्रा और विश्वनाथन के शुक्रवार को पद की शपथ लेने की संभावना है। शपथ ग्रहण के साथ ही शीर्ष अदालत में फिर से न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 34 हो जाएगी।

भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चन्द्रचूड़ की सेवानिवृत्ति के बाद, सात अन्य प्रधान न्यायाधीशों की नियुक्ति के बाद 2030 में विश्वनाथन देश के प्रधान न्यायाधीश बन सकते हैं।

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम द्वारा नामों की सिफारिश किये जाने के 48 घंटों के भीतर ही दोनों नये न्यायाधीशों की नियुक्ति हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\