देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 17,354 नए मामले आए, 64 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में गत 24 घंटे में कोविड-19 के 17,354 नए मामले आए जो एक दिन में सर्वाधिक है।

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 30 अप्रैल आंध्र प्रदेश में गत 24 घंटे में कोविड-19 के 17,354 नए मामले आए जो एक दिन में सर्वाधिक है।

राज्य सरकार ने बताया कि इसके साथ ही राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 11,01,690 हो गई है।

सरकार के मुताबिक गत 24 घंटे में 64 और मरीजों की मौत से अबतक प्रदेश में कुल 7,992 मरीजों की जान जा चुकी है।

राज्य के प्रधान सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अनिल कुमार सिंघल ने बताया कि टीके की कमी के कारण एक मई से आंध्र प्रदेश में 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू नहीं हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य को इस आयुवर्ग के दो करोड़ लोगों का टीकाकरण करने के लिए चार करोड़ खुराक की जरूरत है।

एक आधिकारिक बुलेटिन के मुताबिक राज्य में 1,22,980 उपचाराधीन मरीज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड