अमरावती, आठ जुलाई आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी ने पूर्व मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी की 74वीं जंयती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। रेड्डी की जयंती को ‘रितु दिनोत्सवम’ (किसान दिवस) के रूप में मनाया जाता है।
राज्यपाल ने कहा कि राजशेखर रेड्डी ने कई गरीब कल्याण योजनाएं शुरू कीं जिससे वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुए। उन्होंने कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार किए।
नजीर ने ट्वीट किया, ‘‘वाई. एस. राजशेखर रेड्डी राज्य में हमेशा अपने अमूल्य योगदान और इसके विकास के लिए याद किए जाएंगे।’’
अपने पिता को याद करते हुए जगनमोहन रेड्डी ने कहा कि उन्होंने हमेशा लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए प्रयास किया और यह सुनिश्चित किया कि हर कोई खुश रहे।
जगनमोहन रेड्डी ने ट्वीट किया, ‘‘इन प्रयासों ने लोगों के दिलों में आपकी जगह पक्की कर दी है। आपकी प्रेरणा सदैव मुझे इन लक्ष्यों को प्राप्त करने का हौसला देती है।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजशेखर रेड्डी की जयंती हर किसी के लिए एक त्योहार की तरह है।
राजशेखर रेड्डी का जन्म आठ जुलाई 1949 को हुआ था और दो सिंतबर 2009 को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY