देश की खबरें | आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने छात्राओं के शौचालय में कथित गुप्त कैमरा मामले की जांच के आदेश दिए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने यहां एक इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा के शौचालय में गुप्त कैमरा लगाए जाने के आरोपों की जांच के शुक्रवार को आदेश दिए हैं।
कृष्णा (आंध्र प्रदेश), 30 अगस्त आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने यहां एक इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा के शौचालय में गुप्त कैमरा लगाए जाने के आरोपों की जांच के शुक्रवार को आदेश दिए हैं।
कृष्णा जिले के एसआर गुड्लावल्लेरु इंजीनियरिंग कॉलेज में बृहस्पतिवार मध्यरात्रि से हजारों की संख्या में विद्यार्थी इस मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया, ''मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कृष्णा जिले के गुड्लावल्लेरु इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रावास में गुप्त कैमरा लगाए जाने के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं।''
मुख्यमंत्री ने राज्य के खनन मंत्री के रविंद्र, कृष्णा के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को कॉलेज का दौरा करने का भी निर्देश दिया है।
आधिकारिक बयान में कहा गया है, ''लड़कियों के छात्रावास में कोई गुप्त कैमरा नहीं मिला। आरोपों का कोई सबूत नहीं मिला। लड़कियों को इस मुद्दे पर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।''
इसमें कहा गया कि पुलिस ने छात्रों और कॉलेज स्टाफ की मौजूदगी में संदिग्धों के लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक समान की भी जांच की।
कृष्णा जिले के पुलिस अधीक्षक गंगाधर राव ने 'पीटीआई-' को बताया कि इस मामले को लेकर विश्वास बहाली के उपाय किए गए हैं और आरोपों की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)