जरुरी जानकारी | आंध्र प्रदेश ने 2030 तक 10 लाख टन हरित हाइड्रोजन उत्पादन का लक्ष्य रखाः पेम्मासानी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर ने निवेशकों से आंध्र प्रदेश की नीतियों का लाभ उठाने का अनुरोध करते हुए कहा है कि राज्य ने वर्ष 2030 तक हरित हाइड्रोजन क्षमता को 10 लाख टन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है जिसके लिए भारी निवेश की जरूरत होगी।

नयी दिल्ली, 18 जुलाई केंद्रीय मंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर ने निवेशकों से आंध्र प्रदेश की नीतियों का लाभ उठाने का अनुरोध करते हुए कहा है कि राज्य ने वर्ष 2030 तक हरित हाइड्रोजन क्षमता को 10 लाख टन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है जिसके लिए भारी निवेश की जरूरत होगी।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 19,744 करोड़ रुपये के व्यय के साथ राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन को चार जनवरी, 2023 को मंजूरी दी थी। इसका मकसद 2030 तक देश में प्रति वर्ष 50 लाख टन हरित हाइड्रोजन का उत्पादन करना है।

संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री पेम्मासनी चंद्रशेखर ने आंध्र प्रदेश के अमरावती में एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश 2030 तक प्रति वर्ष 10 लाख टन हरित हाइड्रोजन के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के साथ भारत के हरित हाइड्रोजन परिवेश के आवश्यक स्तंभ के रूप खुद को खड़ा कर रहा है।’’

उन्होंने कहा कि एनटीपीसी की इकाई एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) विशाखापत्तनम के पुदिमदका में एक हरित हाइड्रोजन संकुल विकसित करने पर विचार कर रही है।

यह भारत का सबसे बड़ा हरित हाइड्रोजन संकुल होगा जो प्रतिदिन 1,500 टन हरित हाइड्रोजन और 7,500 टन उप-उत्पादों (हरित अमोनिया, मेथनॉल, टिकाऊ विमानन ईंधन) का उत्पादन करने में सक्षम होगा।

उन्होंने कहा कि इससे राज्य में 1.85 लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा।

हीरो फ्यूचर एनर्जीज भी तिरुपति में हरित हाइड्रोजन संयंत्र स्थापित करने को इच्छुक है।

चंद्रशेखर ने कहा कि राज्य की सक्रिय नीतियां जैसे कर छूट, सब्सिडी और एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा (आईसीई) नीति 2024 का मसौदा इन बाधाओं को दूर करने और हरित हाइड्रोजन को अपनाने में तेजी लाने के लिए तैयार की गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी