देश की खबरें | आंध्र के राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने इसरो को बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नज़ीर और मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने एक्स-रे पोलरिमीटर उपग्रह का प्रक्षेपण करने के लिए सोमवार को इसरो को बधाई दी।

अमरावती, एक जनवरी आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नज़ीर और मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने एक्स-रे पोलरिमीटर उपग्रह का प्रक्षेपण करने के लिए सोमवार को इसरो को बधाई दी।

यह उपग्रह ब्लैक होल जैसे आकाशीय पिंडों के रहस्यों का अध्ययन करेगा। इसरो के सबसे भरोसेमंद ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) ने अपने सी58 मिशन में मुख्य एक्स-रे पोलरिमीटर उपग्रह (एक्सपोसैट) को पृथ्वी की 650 किलोमीटर निचली कक्षा में स्थापित किया।

नज़ीर ने यहां एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “इसरो ने एक्सपोसैट मिशन के सफल प्रक्षेपण के साथ भारत का झंडा ऊंचा किया है।”

उन्होंने कहा कि ब्लैक होल का अध्ययन करने के लिए उपग्रह भेजने वाला भारत, अमेरिका के बाद दूसरा देश बन गया है।

नज़ीर ने कहा कि एक्सपोसैट मिशन के प्रक्षेपण ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ दी है। उन्होंने संगठन को भविष्य में और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचने की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री रेड्डी ने सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई दी और भविष्य के सभी प्रयासों में सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

रेड्डी ने कहा, “यह एक यादगार पल है क्योंकि नए साल के मौके पर उपग्रह को निर्धारित कक्षा में स्थापित किया गया।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\