देश की खबरें | आंध्र के मुख्यमंत्री 20 मई से 11-दिवसीय यूरोप दौरे पर रवाना होंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी शुक्रवार को यूरोप की 11-दिवसीय सरकारी-सह-व्यक्तिगत यात्रा पर रवाना होंगे। इस दौरान वह दावोस में 22 मई से विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में राज्य के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

अमरावती, 19 मई आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी शुक्रवार को यूरोप की 11-दिवसीय सरकारी-सह-व्यक्तिगत यात्रा पर रवाना होंगे। इस दौरान वह दावोस में 22 मई से विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में राज्य के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

मुख्यमंत्री 22 से 24 मई तक डब्ल्यूईएफ की बैठक में हिस्सा लेने के लिए सबसे पहले दावोस जाएंगे।

राज्य के मंत्री बुगना राजेंद्रनाथ और जी. अमरनाथ भी डब्ल्यूईएफ कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां आंध्र प्रदेश ने विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए 'पीपल, प्रोग्रेस एंड पॉसिबिलिटीज' विषय पर आधारित अपना पैवेलियन खोला है।

मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश के ‘2030 औद्योगिक विकास एजेंडा’ पर वैश्विक नेताओं को संबोधित करेंगे, जो विनिर्माण क्षेत्र के पुनरुद्धार का समर्थन करने के लिए अपने नवीनतम दृष्टिकोण और रणनीतियों पर आधारित होंगे और सार्वजनिक-निजी और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए विशिष्ट क्षेत्रों की पहचान करेंगे, ताकि औद्योगिक रणनीतियां अद्यतन की जा सकें।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वह 31 मई को लौटेंगे।

हैदराबाद में सीबीआई की विशेष अदालत ने कुछ दिन पहले जगन रेड्डी को विदेश यात्रा पर जाने की अनुमति दी थी। वह फिलहाल अपने खिलाफ लंबित विभिन्न आपराधिक मामलों में जमानत पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\