देश की खबरें | आंध्र के मुख्यमंत्री ने पेंशनभोगियों को द्विवार्षिक महंगाई राहत के साथ पेंशन बढ़ाने का वादा दोहराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को नयी गारंटीकृत पेंशन योजना (जीपीएस) के तहत सभी पात्र सेवानिवृत्त कर्मचारियों को द्विवार्षिक महंगाई राहत (डीआर) के साथ पेंशन बढ़ाने का वादा दोहराया।

अमरावती, 13 जून आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को नयी गारंटीकृत पेंशन योजना (जीपीएस) के तहत सभी पात्र सेवानिवृत्त कर्मचारियों को द्विवार्षिक महंगाई राहत (डीआर) के साथ पेंशन बढ़ाने का वादा दोहराया।

विभिन्न सरकारी कर्मचारी संघों के नेताओं ने मंगलवार को रेड्डी से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने इस प्रतिबद्धता को दोहराया।

राज्य सरकार द्वारा साझा की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में रेड्डी के हवाले से कहा गया है, ‘‘आपको पेंशन के रूप में आखिरी महीने के मूल का 50 प्रतिशत मिलेगा और हर साल दो डीआर के साथ इसे बढ़ाया जायेगा।’’

गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश मंत्रिमंडल ने सात जून को जीपीएस को मंजूरी दी थी।

मुख्यमंत्री के अनुसार वाईएसआरसीपी सरकार ने जीपीएस, डीआर और अंतिम आहरित मूल राशि के 50 प्रतिशत की गारंटी पेंशन देने का वादा किया है और ऐसा 2003 के बाद से किसी अन्य सरकार ने नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि जीपीएस में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की कुछ विशेषताएं हैं जो कर्मचारियों के साथ-साथ सरकार के लिए भी फायदेमंद होंगी। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के कई वर्षों के बाद भी, उनके जीवन स्तर की रक्षा के लिए डीआर को मुद्रास्फीति की दर के साथ जोड़ा जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा