देश की खबरें | आंध्र के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति चुनाव से पहले प्रधानमंत्री से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने जुलाई में होने वाले राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति चुनाव से पहले बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

नयी दिल्ली, दो जून आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने जुलाई में होने वाले राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति चुनाव से पहले बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख रेड्डी की प्रधानमंत्री के साथ इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव की अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है तथा विपक्ष द्वारा संयुक्त उम्मीदवार उतारने की संभावित स्थिति में सहयोगी दलों से समर्थन जुटाने का प्रयास कर रही है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "...मुख्यमंत्री ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और 45 मिनट तक चली उनकी इस मुलाकात में राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।"

अभी वाईएसआर कांग्रेस के पास राष्ट्रपति चुनाव के ‘इलेक्टोरल कॉलेज’ में करीब चार प्रतिशत मत हैं।

वाईएसआर कांग्रेस ने 2017 में भी राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनावों में भी राजग उम्मीदवारों का समर्थन किया था। पार्टी ने तीन विवादास्पद कृषि कानूनों पर भी सरकार का समर्थन किया था। तीनों कानूनों को बाद में निरस्त कर दिया गया था।

मुख्यमंत्री ने बाद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। रेड्डी के जल शक्ति मंत्री के साथ-साथ गृह मंत्री से भी मिलने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें