खेल की खबरें | एंडरसन पीटर्स ने नीरज चोपड़ा क्लासिक से नाम वापस लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व चैम्पियनशिप के दो बार के स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी एंडरसन पीटर्स टखने की चोट के कारण मंगलवार को नीरज चोपड़ा क्लासिक से हट गए जिससे पांच जुलाई को होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को एक और झटका लगा।

बेंगलुरू, एक जुलाई विश्व चैम्पियनशिप के दो बार के स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी एंडरसन पीटर्स टखने की चोट के कारण मंगलवार को नीरज चोपड़ा क्लासिक से हट गए जिससे पांच जुलाई को होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को एक और झटका लगा।

ग्रेनेडा के इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले साल पेरिस ओलंपिक में नीरज के बाद तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीता था। शनिवार को होने वाले नीरज चोपड़ा क्लासिक में उनकी जगह पोलैंड के साइप्रियन मिर्जिग्लोड को शामिल किया गया है।

मिर्जिग्लोड 2019 के यूरोपीय अंडर-23 चैंपियन हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 84.97 मीटर है जो उन्होंने इसी पर प्रयोगिता के दौरान हासिल किया था।

आयोजकों ने एक बयान में कहा, ‘‘एंडरसन पीटर्स अपनी आखिरी प्रतियोगिता के दौरान लगी टखने की चोट के कारण नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से हट गए हैं। पोलैंड के साइप्रियन मिर्जिग्लोड को उनकी जगह प्रतियोगिता में शामिल किया गया है।’’

इससे पहले टखने की चोट से जूझ रहे भारतीय थ्रोअर किशोर जेना ने सोमवार को इस प्रतियोगिता से नाम वापस ले लिया था और उनकी जगह यशवीर सिंह को शामिल किया गया था।

पिछले महीने जापान के एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता जेनकी डीन भी इस प्रतियोगिता से हट गए थे। उनकी जगह पोलैंड के मार्टिन कोनेसी ने ली थी।

जिन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने नीरज चोपड़ा क्लासिक में भाग लेने की पुष्टि की है उनमें मिर्जिग्लोड, पोलैंड के मार्टिन कोनेसी, 2016 के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता थॉमस रोहलर (जर्मनी), 2015 के विश्व चैंपियन जूलियस येगो (कीनिया), कर्टिस थॉम्पसन (अमेरिका), लुईज़ मौरिसियो दा सिल्वा (ब्राजील) और रुमेश पथिरेज (श्रीलंका) शामिल हैं।

भारतीय खिलाड़ियों में नीरज के अलावा एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता सचिन यादव, रोहित यादव, साहिल सिलवाल और यशवीर सिंह इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल