खेल की खबरें | एंडरसन और ब्रॉड की इंग्लैंड टेस्ट टीम में वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एंडरसन और ब्रॉड को साल के शुरू में वेस्टइंडीज के दौरे के लिये टीम से बाहर कर दिया गया था जो आस्ट्रेलिया में एशेज में मिली 0-4 की हार के बाद हुआ था।

एंडरसन और ब्रॉड को साल के शुरू में वेस्टइंडीज के दौरे के लिये टीम से बाहर कर दिया गया था जो आस्ट्रेलिया में एशेज में मिली 0-4 की हार के बाद हुआ था।

लेकिन एंडरसन और ब्रॉड की अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये इंग्लैंड की टीम वापसी होगी जो स्टोक्स और नये कोच ब्रैंडन मैकुलम के मार्गदर्शन में नये युग की शुरूआत करेगी। मौजूदा टेस्ट चैम्पियन न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला का शुरूआती टेस्ट लार्ड्स में दो जून से शुरू होगा।

टीम में 39 वर्षीय एंडरसन और 35 वर्षीय ब्रॉड के अलावा यार्कशर के बल्लेबाज हैरी ब्रुक और डरहम के तेज गेंदबाज मैथ्यू पोट्स के रूप में दो नये चेहरे शामिल हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में मिली हार के बाद टेस्ट कप्तानी छोड़ने वाले जो रूट को भी टीम में शामिल किया गया।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम का पिछला कुछ समय काफी मुश्किलों भरा रहा जिसमें रूट, कोच क्रिस सिल्वरवुड और क्रिकेट निदेशक ने अपने पद छोड़ दिये। इसके अलावा टीम पिछली चार श्रंखलाओं और 14 में से नौ टेस्ट हारकर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में निचले पायदान पर पहुंच गयी।

इंग्लैंड पुरूष क्रिकेट के नये प्रबंध निदेशक रॉब की ने कहा, ‘‘यह हमारी टेस्ट टीम की बेन स्टोक्स की कप्तानी और ब्रैंडन मैकुलम के मार्गदर्शन में नये युग की शुरूआत होगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिये हमने ऐसी टीम चुनी है जिसमें युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण है। ’’

इंग्लैंड ने बुधवार को ही घोषणा की कि आस्ट्रेलियाई कोच मैथ्यू मोट को चार साल के अनुबंध पर सीमित ओवर की टीमों के मार्गदर्शन के लिये नियुक्त किया गया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट