देश की खबरें | अंडमान-निकोबार में संक्रमण के 32 नए मामले आए सामने, दो और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण के 32 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,542 हो गई।

पोर्ट ब्लेयर, 15 मई अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण के 32 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,542 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में दो और संक्रमित मरीजों की मौत होने के बाद यहां महामारी से अब तक जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 85 हो गई।

उन्होंने बताया कि 26 नए मामलों की जानकारी संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान मिली। इसके अलावा हवाईअड्डे पर पहुंचे छह लोग संक्रमित पाए गए।

अंडमान-निकोबार में विमान या पोत से आने वाले लोगों के लिए रैपिड एंटिजन जांच कराना अनिवार्य है।

पिछले 24 घंटे में 12 और लोग स्वस्थ हो गए तथा इसी के साथ अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,225 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में 232 लोग उपचाराधीन हैं, जिनमें से दक्षिण अंडमान जिले में 223 और उत्तर एवं मध्य अंडमान जिले में नौ लोग हैं। निकोबार जिले में इस समय कोविड-19 का एक भी उपचाराधीन मरीज नहीं है।

अंडमान-निकोबार में 3,78,887 नमूनों की जांच की गई है और लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर 1.73 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा कि अब तक 1,16,586 लोगों का टीकाकरण किया गया है, जिनमें से 16,917 लोगों को टीका लग चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\