देश की खबरें | अंडमान एवं निकोबार कमान और तटरक्षक बल ने समुद्र के बीच से दो विदेशी नागरिकों को बचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान एवं निकोबार कमान ने भारतीय तटरक्षक बल के साथ मिलकर ग्रेट निकोबार द्वीप के पास इंजन और पाल की खराबी के कारण अत्यंत अशांत समुद्री परिस्थितियों में फंसी एक अमेरिकी नौका से दो विदेशी नागरिकों को बचाया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पोर्ट ब्लेयर, 11 जुलाई अंडमान एवं निकोबार कमान ने भारतीय तटरक्षक बल के साथ मिलकर ग्रेट निकोबार द्वीप के पास इंजन और पाल की खराबी के कारण अत्यंत अशांत समुद्री परिस्थितियों में फंसी एक अमेरिकी नौका से दो विदेशी नागरिकों को बचाया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बचाए गए दो विदेशी नागरिकों में 65-वर्षीय अमेरिकी और एक 70-वर्षीय तुर्की नागरिक शामिल हैं।

पोर्ट ब्लेयर स्थित समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) को नौ जुलाई को चेन्नई स्थित अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास से नौका 'सी एंजेल' संबंधित एक संकट संदेश प्राप्त हुआ कि इंजन खराब होने के कारण ग्रेट निकोबार में इंदिरा प्वॉइंट से लगभग 50 समुद्री मील दक्षिण में वह नाव फंसी हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि यह नौका इंडोनेशिया के सबांग द्वीप से श्रीलंका के लिए रवाना हुई थी, लेकिन नौ जुलाई की देर रात उसे अत्यंत अशांत समुद्री परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा, ‘‘खराब मौसम और तेज हवाओं के कारण नौका का मुख्य पाल टूट गया, जिससे पाल की रस्सियां प्रोपेलर में उलझ गईं। इससे इंजन पूरी तरह से फेल हो गया और नौका खतरनाक परिस्थितियों में फंस गई।’’

अंडमान एवं निकोबार कमान ने खोज और बचाव अभियान का समन्वय किया और कैंपबेल-बे में तैनात भारतीय तटरक्षक जहाज राजवीर को तुरंत बचाव अभियान का जिम्मा सौंपा।

प्रतिकूल समुद्री परिस्थितियों और धूमिल रोशनी के बावजूद, आईसीजीएस राजवीर के चालक दल ने शाम ढलने से ठीक पहले संकटग्रस्त नाविकों को बचाने के लिए एक साहसिक और जोखिम भरा अभियान चलाया।

दोनों चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया और उन्हें प्रारंभिक चिकित्सा सहायता दी गई तथा क्षतिग्रस्त नौका को ‘टोइंग’ के लिए सुरक्षित कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि कई घंटों के चुनौतीपूर्ण अभियान के बाद नौका को 11 जुलाई की सुबह आठ बजे कैंपबेल-बे बंदरगाह पर सुरक्षित रूप से पहुंचा दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट