खेल की खबरें | क्रैमनिक को ड्रॉ पर रोककर आनंद ने स्पार्कसन ट्रॉफी जीती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी रूस के व्लादिमीर क्रैमनिक के खिलाफ ‘नो कैसलिंग’ मुकाबले की चौथी और अंतिम बाजी ड्रॉ खेलकर स्पार्कसन ट्रॉफी जीत ली।

डोर्टमंड, 18 जुलाई भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी रूस के व्लादिमीर क्रैमनिक के खिलाफ ‘नो कैसलिंग’ मुकाबले की चौथी और अंतिम बाजी ड्रॉ खेलकर स्पार्कसन ट्रॉफी जीत ली।

पूर्व विश्व चैंपियन आनंद ने अंतिम बाजी सफेद मोहरों से खेली और दोनों खिलाड़ी 40 चाल के बाद बाजी ड्रॉ कराने को राजी हो गए जिससे भारतीय शतरंज खिलाड़ी ने 2.5-1.5 से मुकाबला जीता।

भारतीय स्टार खिलाड़ी ने पहले दौर की बाजी में जीत दर्ज की थी जबकि बाकी तीन बाजियां बराबरी पर छूटी।

पूर्व विश्व चैंपियन क्रैमनिक ने शनिवार को आनंद को तीसरी बाजी में बराबरी पर रोककर चार बाजियों के मुकाबले में बराबरी हासिल करने की उम्मीद जीवंत रखी थी।

इस मुकाबले में खिलाड़ी ‘कैसलिंग’ नहीं कर सकते हैं। क्रैमनिक ने खेल को अधिक रोचक बनाने के लिए इस तरह का प्रारूप तैयार किया है।

‘कैसलिंग’ राजा को बचाने और हाथी को सक्रिय खेल में शामिल करने के लिये एक विशेष चाल होती है। शतरंज में केवल ‘कैसलिंग’ करते समय ही खिलाड़ी एक चाल में दो मोहरों को चल सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\