खेल की खबरें | आनंद ने पोलैंड सुपरबेट रैपिड शतरंज टूर्नामेंट जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने सुपरबेट रैपिड एंव ब्लिट्ज पोलैंड शतरंज टूर्नामेंट के रैपिड वर्ग में एक दौर का खेल बाकी रहते शनिवार को जीत दर्ज कर ली ।

वारसॉ, 21 मई पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने सुपरबेट रैपिड एंव ब्लिट्ज पोलैंड शतरंज टूर्नामेंट के रैपिड वर्ग में एक दौर का खेल बाकी रहते शनिवार को जीत दर्ज कर ली ।

भारतीय के दिग्गज ग्रैंड मास्टर ने छह जीत और दो ड्रॉ मुकाबले से रैपिड वर्ग का खिताब अपने नाम किया।

शुरुआती दो दिनों में पांच जीत और एक ड्रॉ खेलने वाले आनंद ने सातवें दौर में रोमानिया के डेविड गैवरिलेस्कू को 25 चालों में हार मानने पर मजबूर कर दिया।

उन्होंने अगले दौर में अमेरिका के दिग्गज फैबियानो कारुआना खिलाफ 27 चाल के खेल के बाद ड्रॉ पर सहमति जता दी।

आनंद ने गुरुवार को शुरुआती दौर में पोलैंड के राडोस्लाव वोताजेक, अमेरिका के वेसली सो को और  यूक्रेन के एंटोन कोरोबोव को मात दी थी। उन्होंने इसके अगले दिन यूक्रेन के किरिल शेवचेंको को शिकस्त देने के बाद अनुभवी लेव एरोनियन पर शानदार जीत हासिल की। उनके लगातार पांच जीत के सिलसिले को स्थानीय खिलाड़ी जन-क्रिजस्टॉफ डूडा ने छठे दौर के मैच को ड्रॉ करके खत्म किया।

रैपिड वर्ग के नौ दौर के बाद खिलाड़ी दो दिन तक ब्लिट्ज वर्ग के मुकाबले खेलेंगे जिसमें हर खिलाड़ी बाकी नौ से दो बार भिड़ेगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट