विदेश की खबरें | अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा एक भारतीय नागरिक बाल शोषण के आरोपों में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सीमा प्राधिकारियों ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो बाल शोषण के आरोप में वांछित था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क, 30 मई सीमा प्राधिकारियों ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो बाल शोषण के आरोप में वांछित था।

गुरदेव सिंह (42) को बुधवार को न्यूयॉर्क के पोर्ट ऑफ चेम्प्लेन बॉर्डर क्रॉसिंग पर अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (सीबीपी) अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किया गया।

सिंह के खिलाफ इंडियाना से एक गंभीर अपराध का गिरफ्तारी वारंट जारी था।

सिंह को सीबीपी अधिकारियों द्वारा भगोड़े के रूप में न्यूयॉर्क राज्य पुलिस को सौंप दिया गया।

फिलहाल वह क्लिंटन काउंटी शेरिफ कार्यालय में हिरासत में है और प्रत्यर्पण की प्रतीक्षा कर रहा है।

सीबीपी अधिकारियों को सिंह तब मिला जब उसे कनाडा में प्रवेश देने से मना कर दिया गया।

अपने प्राथमिक निरीक्षण के दौरान, राष्ट्रीय अपराध सूचना केंद्र (एनसीआईसी) ने संकेत दिया कि सिंह इंडियाना में बाल प्रलोभन, यौन संभोग के लिए प्रलोभन के मामलों के लिए वांछित था।

सिंह को सीबीपी अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया और आगे की जांच के लिए उसे द्वितीयक जांच क्षेत्र में ले जाया गया।

अधिकारियों ने सिंह की पहचान की और उसके खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट की पुष्टि की। इसके अलावा, सिंह के सामान का निरीक्षण करने पर, अधिकारियों को तलवार और कुल्हाड़ी सहित कई धारदार हथियार मिले।

आगे की जांच से पता चला कि सिंह एक अवैध विदेशी भी था, जो 2016 से अपने आगंतुक वीजा की अवधि बीत जाने के बावजूद यहां रह रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट