देश की खबरें | बेंगलुरु में आईपीएल मैच के दौरान आईपीएस अधिकारी के बच्चों के ‘उत्पीड़न’ के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के हालिया मैच के दौरान भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी के बच्चों के उत्पीड़न की शिकायत के बाद यौन उत्पीड़न एवं आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, छह मई बेंगलुरु में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के हालिया मैच के दौरान भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी के बच्चों के उत्पीड़न की शिकायत के बाद यौन उत्पीड़न एवं आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना तीन मई को रात करीब नौ बजकर 40 मिनट पर स्टेडियम में महंगे टिकट वाले बैठने के स्थान ‘डायमंड बॉक्स’ में हुई।

शिकायतकर्ता आईपीएस अधिकारी की पत्नी के अनुसार, दो अज्ञात लोगों ने उनके बेटे (22) से दुर्व्यवहार किया और उनकी बेटी (26) को गलत तरीके से छुआ।

उन्होंने आरोप लगाया कि अज्ञात दंपत्ति ने जोर-जोर से चिल्लाकर उनके बच्चों को धमकाया और परेशान किया। उन्होंने उनकी बेटी से भी दुर्व्यवहार किया और उससे ‘‘अभद्र’’ व्यवहार किया।

शिकायतकर्ता ने दावा किया कि पूरी घटना उनके बेटे ने अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड की है।

पुलिस ने कहा कि घटना में शामिल संदिग्धों में से एक वरिष्ठ आयकर अधिकारी है।

पुलिस ने कहा कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351 (1) (आपराधिक धमकी), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) 75 (1) (यौन उत्पीड़न), 79 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से किए गए आपराधिक कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

घटना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच मैच के दौरान हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड