देश की खबरें | बेंगलुरु में आईपीएल मैच के दौरान आईपीएस अधिकारी के बच्चों के ‘उत्पीड़न’ के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई है कि बेंगलुरु में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हाल में हुए आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) मैच के दौरान उनके बच्चों का उत्पीड़न किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, छह मई भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई है कि बेंगलुरु में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हाल में हुए आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) मैच के दौरान उनके बच्चों का उत्पीड़न किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आईपीएस अधिकारी की पत्नी की शिकायत के बाद दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह घटना स्टेडियम में महंगे टिकट वाले बैठने के स्थान ‘डायमंड बॉक्स’ में तीन मई को रात करीब नौ बजकर 40 मिनट पर हुई।

शिकायतकर्ता के अनुसार, दो अज्ञात लोगों ने उनके बेटे (22) से दुर्व्यवहार किया और उनकी बेटी (26) को गलत तरीके से छुआ।

उन्होंने आरोप लगाया कि अज्ञात दंपति ने जोर-जोर से चिल्लाकर उनके बच्चों को धमकाया और परेशान किया। उन्होंने उनकी बेटी से भी ‘‘अभद्र’’ व्यवहार किया।

शिकायतकर्ता ने दावा किया कि पूरी घटना उनके बेटे ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड की है।

पुलिस ने कहा कि घटना में शामिल संदिग्धों में से एक वरिष्ठ आयकर अधिकारी है।

पुलिस ने कहा कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(1) (आपराधिक धमकी), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 75(1) (यौन उत्पीड़न), 79 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से किए गए आपराधिक कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

घटना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच मैच के दौरान हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\