देश की खबरें | दिल्ली में एक महिला को ब्लैकमेल करने के आरोप में एक इंजीनियर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में एक महिला की निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर उससे कथित तौर पर रुपये ऐंठने को लेकर एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 22 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में एक महिला की निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर उससे कथित तौर पर रुपये ऐंठने को लेकर एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी साहिल सचदेवा (32) के रूप में हुई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला ने शाहदरा पुलिस थाने में यह शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अक्टूबर 2021 में एक वैवाहिक वेबसाइट पर सचदेवा के संपर्क में आई थी।

अधिकारी ने कहा कि सचदेवा ने वीडियो कॉल के दौरान उसकी निर्वस्त्र तस्वीरें खींच लीं और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि पैसे नहीं देने पर आरोपी ने महिला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। साथ ही, आरोपी ने शिकायतकर्ता से दो लाख रुपये भी ऐंठ लिये थे।

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) आर. साथियासुंदरम ने कहा, ‘‘तकनीकी विश्लेषण के दौरान दक्षिण दिल्ली के नेब सराय, साकेत में आरोपी के ठिकाने का पता चला। बाद में, वहां छापेमारी की गई और सचदेवा को गिरफ्तार कर लिया गया।’’

उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी बेरोजगार है और उसने शादी के झूठे वादे कर कामकाजी महिलाओं को अपना निशाना बनाया।

पुलिस के मुताबिक सचदेवा ने सहारनपुर से बीटेक और पंजाब के जालंधर से एमबीए की उपाधि हासिल की है।

पुलिस ने बताया कि यह भी खुलासा हुआ कि उसने गाजियाबाद, भोपाल तथा दिल्ली की और भी कई महिलाओं के साथ धोखाधड़ी की थी। इस संबंध में जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू