देश की खबरें | बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के जुर्म में बुजुर्ग को तीन साल की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक विशेष अदालत ने चार वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के दोषी एक बुजुर्ग को तीन साल कैद की सजा सुनाई है।

ठाणे, चार अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक विशेष अदालत ने चार वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के दोषी एक बुजुर्ग को तीन साल कैद की सजा सुनाई है।

न्यायाधीश डी.एस. देशमुख ने यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत दर्ज मामले पर सुनवाई की और मंगलवार को आदेश पारित किया।

अदालत ने 64 वर्षीय दोषी मोहम्मद उमर शेख पर एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। वह मुंब्रा इलाके में रेहड़ी लगाता है।

विशेष लोक अभियोजक संध्या म्हात्रे और विवेक कडू ने अदालत से कहा कि पीड़ित और आरोपी एक ही इमारत में रहते थे।

उन्होंने अदालत को बताया कि 14 नवंबर 2019 को व्यक्ति बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने घर ले गया जहां उसने बच्ची को अनुचित तरीके से छुआ और उसका यौन उत्पीड़न किया।

बच्ची किसी तरह व्यक्ति के चंगुल से बचकर अपने घर भाग गई और घटना की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और फिर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

अभियोजन की मदद करने वाले कांस्टेबल विद्यासागर कोली ने कहा कि मामले में पांच गवाहों का परीक्षण किया गया।

अदालत ने आदेश पारित करते हुए कहा कि अभियोजन ने आरोपी के खिलाफ आरोप साबित कर दिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड