देश की खबरें | असम में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया, मेघालय, बंगाल तक महसूस किए गए झटके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बुधवार को सुबह 5.2 तीव्रता का भूकंप आया जिसके झटके पड़ोसी राज्य मेघालय और पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों के साथ साथ बांग्लादेश तक महसूस किए गए।

गुवाहाटी, सात जुलाई असम में बुधवार को सुबह 5.2 तीव्रता का भूकंप आया जिसके झटके पड़ोसी राज्य मेघालय और पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों के साथ साथ बांग्लादेश तक महसूस किए गए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट में बताया गया कि भूकंप सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर आया जिसका केंद्र लोअर असम के गोलपाड़ा में 14 किमी की गहराई पर था।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के उप निदेशक संजय ओनील शॉ ने बताया कि भूकंप मेघालय में तुरा के 71 किमी दूर उत्तरी हिस्से में आया और इसके झटके राज्य में भी महसूस किए गए।

भूकंप के कारण गुवाहाटी समेत लोअर असम के जिलों के लोग और मेघालय के लोग घबरा कर घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके अलीपुरदुआर और जलपाईगुड़ी समेत पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों में भी महसूस किए गए।

बांग्लादेश में स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक ढाका, गाईबांधा, बोगरा और राजशाही आदि हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से जानमाल की हानि की कोई खबर नहीं है।

उत्तरपूर्वी भारत भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील क्षेत्र में आता है। यहां भूकंप के झटके बार-बार महसूस किए जाते हैं। बीती 28 अप्रैल को क्षेत्र में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी