देश की खबरें | विपक्षी नेताओं के फोन से छेड़छाड़ का प्रयास, अडाणी मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश : राहुल गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि उनकी पार्टी और कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेताओं के आईफोन से सरकार प्रायोजित हैकर्स द्वारा छेड़छाड़ का प्रयास किया गया है और यह सब अडाणी मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश है।

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि उनकी पार्टी और कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेताओं के आईफोन से सरकार प्रायोजित हैकर्स द्वारा छेड़छाड़ का प्रयास किया गया है और यह सब अडाणी मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश है।

उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में यह दावा भी किया कि गौतम अडाणी देश में नंबर एक हैं और इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का नंबर आता है।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि जब भी अडाणी से जुड़ा मामला उठाया जाता है तो एजेंसियों को जासूसी में लगा दिया जाता है।

उन्होंने एक पुरानी कहानी का उल्लेख करते हुए कहा, "नरेन्द्र मोदी जी की आत्मा अडाणी में है, तोता कहीं बैठा है, राजा कहीं और बैठा हुआ है। हकीकत यह है कि सत्ता अडाणी जी के हाथ में हैं।"

उन्होंने दावा किया उनके कार्यालय के कई लोगों, केसी वेणुगोपाल समेत कांग्रेस के कुछ नेताओं, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा और कुछ अन्य विपक्षी नेताओं के आईफ़ोन को सरकार प्रायोजित हैकर्स ने निशाना बनाया है।

राहुल गांधी ने कहा, "हिंदुस्तान के भविष्य के लिए सबसे जरूरी चीज न्याय है। अगर न्याय नहीं मिलेगा तो देश आगे नहीं बढ़ेगा।''

विपक्ष के कई नेताओं ने मंगलवार को दावा किया कि उन्हें एप्पल से संदेश प्राप्त हुआ है, जिसमें उन्हें आगाह किया गया है कि सरकार प्रायोजित हैकर्स ने उनके आईफोन में कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का प्रयास किया है।

उन्होंने सोशल मीडिया 'एक्स' पर इस दावे के पक्ष में स्क्रीनशॉट भी साझा किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड