देश की खबरें | दिल्ली में दहशत का माहौल, उपराज्यपाल की प्राथमिकताएं अस्पष्ट: सौरभ भारद्वाज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच उपराज्यपाल वी के सक्सेना की भूमिका और प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए रविवार को दावा किया कि दिल्ली में गोलीबारी की ताजा घटनाओं के कारण दहशत का माहौल है।

नयी दिल्ली, 29 सितंबर आम आदमी पार्टी (आप) के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच उपराज्यपाल वी के सक्सेना की भूमिका और प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए रविवार को दावा किया कि दिल्ली में गोलीबारी की ताजा घटनाओं के कारण दहशत का माहौल है।

‘‘दिल्ली में 209 पुलिस थाने हैं। उपराज्यपाल उनका दौरा क्यों नहीं करते? जब भी दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) से संबंधित कोई काम होता है तो वह आयुक्त के साथ जाते हैं, और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मामलों के लिए वह सचिव को साथ ले जाते हैं।’’

भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के मुद्दों के लिए वे तीनों को इसमें शामिल करेंगे। वह स्थलों का निरीक्षण करते हैं, टिप्पणी करते हैं, तस्वीरें लेते हैं और दावा करते हैं कि काम उनके निर्देशन में किया गया था, भले ही यह दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी रही हो।

भारद्वाज ने राजधानी में सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं को रेखांकित करते हुए कहा, ‘‘आज दिल्ली में दहशत का माहौल है। मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कह सकता हूं कि मेरी दिल्ली में ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं रही।’’

हाल ही में नारायणा में एक शोरूम के अंदर हुई गोलीबारी का जिक्र करते हुए भारद्वाज ने सवाल किया, ‘‘उपराज्यपाल नारायणा का दौरा कब करेंगे, जहां एक शोरूम के अंदर गोलियां चलाई गईं? गुलाबी बाग में एक व्यवसायी से 3.45 करोड़ रुपये लूटे गए थे। क्या उपराज्यपाल उस जगह का दौरा करेंगे?’’

उन्होंने कहा कि महिपालपुर में गोल्डी बरार पांच करोड़ रुपये की मांग कर रहा है, उपराज्यपाल इसका समाधान कब करेंगे?

आप मंत्री ने मांग की कि उपराज्यपाल इन अपराध स्थलों का दौरा करने के दौरान पुलिस आयुक्त और गृह मंत्री को अपने साथ ले जाएं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड