देश की खबरें | लातूर में सड़क उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के लातूर शहर में रविवार को एक सड़क उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मामूली कहासुनी हो गई।

लातूर, 14 जुलाई महाराष्ट्र के लातूर शहर में रविवार को एक सड़क उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मामूली कहासुनी हो गई।

पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक अमित देशमुख मज्जे नगर में उद्घाटन समारोह के लिए पहुंचे, तभी नारे लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं का एक समूह तख्तियां लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नगर इकाई के अध्यक्ष अजित पाटील काव्हेकर के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का विरोध किया और दावा किया कि इस परियोजना को भाजपा सरकार के तहत मंजूरी दी गई थी, लेकिन विपक्षी कांग्रेस इस काम का श्रेय लेने की कोशिश कर रही है और लोगों को गुमराह कर रही है।

जवाब में कांग्रेस समर्थकों ने भी नारेबाजी की, जिसके कारण दोनों समूहों के बीच मामूली झड़प हो गई।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तुरंत हस्तक्षेप कर व्यवस्था बहाल की।

दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि घटना के संबंध में कोई आधिकारिक पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधायक देशमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा शहर में विकास नहीं चाहती और शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ना चाहती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट