देश की खबरें | करोलबाग में विशाल मेगा मार्ट में आग लगने के मामले की जांच को लेकर अर्जी दायर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय में एक अर्जी दायर कर राजधानी के करोल बाग इलाके में चार जुलाई को एक स्टोर में लगी आग की अदालत की निगरानी में जांच का अनुरोध किया गया है। आग की घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई दिल्ली उच्च न्यायालय में एक अर्जी दायर कर राजधानी के करोल बाग इलाके में चार जुलाई को एक स्टोर में लगी आग की अदालत की निगरानी में जांच का अनुरोध किया गया है। आग की घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी।

गैर सरकारी संगठन कुटुंब द्वारा दायर अर्जी में विशाल मेगा मार्ट के प्रबंधन, दिल्ली पुलिस, अग्निशमन सेवाओं और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की ओर से लापरवाही का आरोप लगाया गया है।

जुलाई 2024 में ओल्ड राजेंद्र नगर में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने के कारण तीन छात्रों की मौत से संबंधित एक मामले पर पहले से सुनवाई चल रही है। संबंधित मामले में यह अर्जी भी दायर की गई है।

अर्जी में सुरक्षा नियमों को लागू कराने में गंभीर खामियों को चिह्नित किया गया है तथा अनिवार्य मानदंडों का पालन किए बिना भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में संचालित वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को लाइसेंस और अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने पर सवाल उठाया गया है।

अर्जी में सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने में विफल रहने के लिए एमसीडी, अग्निशमन सेवाओं और पुलिस अधिकारियों के आचरण की जांच के लिए अदालत से निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया।

अर्जी में यह भी पता लगाने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया गया कि विशाल मेगा मार्ट और आसपास की व्यावसायिक इकाइयों के पास वैध एनओसी है या नहीं तथा अवैध रूप से काम कर रही इकाइयों का पता लगाया जाए।

अर्जी में वस्तु स्थिति रिपोर्ट दाखिल होने तक करोल बाग और आसपास के इलाकों में बिना लाइसेंस वाले शॉपिंग सेंटर, रेस्तरां, कोचिंग संस्थान और ऐसे अन्य प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद करने का अनुरोध किया गया है।

मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में चार जुलाई को विशाल मेगा मार्ट में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी