विदेश की खबरें | रूस में नवलनी के करीबी सहयोगी रहे एक व्यक्ति को 18 साल की जेल की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस के विपक्षी नेता दिवंगत एलेक्सी नवलनी के करीबी सहयोगी लियोनिद वोल्कोव को बुधवार को आपराधिक आरोपों में दोषी पाए जाने के बाद 18 साल जेल की सजा सुनाई गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रूस के विपक्षी नेता दिवंगत एलेक्सी नवलनी के करीबी सहयोगी लियोनिद वोल्कोव को बुधवार को आपराधिक आरोपों में दोषी पाए जाने के बाद 18 साल जेल की सजा सुनाई गई।

रूसी समाचार एजेंसियों के अनुसार, मॉस्को की एक अदालत ने वोल्कोव को 40 मामलों में दोषी ठहराया, जिनमें आतंकवाद को उचित ठहराना, एक चरमपंथी समूह को संगठित करना और उसकी वित्तीय मदद करना, नाजीवाद का समर्थन और नागरिकों के अधिकारों का उल्लंघन करने वाला एक गैर-सरकारी संगठन बनाना शामिल है।

वोल्कोव पर 20 लाख रूबल (लगभग 25,000 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना भी लगाया गया तथा 10 वर्ष के लिए इंटरनेट के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

नवलनी के क्षेत्रीय कार्यालयों और चुनाव अभियानों के प्रभारी रहे वोल्कोव अधिकारियों के दबाव के कारण कई साल पहले रूस छोड़कर चले गए थे। उन्होंने 2021 से 2023 के बीच नवलनी के भ्रष्टाचार विरोधी फाउंडेशन का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्हें रूसी सरकार की आतंकवादियों और चरमपंथियों की सूची में रखा गया था। रूस में उनके खिलाफ मामले को व्यापक रूप से राजनीति से प्रेरित माना जाता है।

इसके अलावा, विपक्षी पार्टी याब्लोको के वरिष्ठ सदस्य लेव श्लोसबर्ग को रूसी सेना को बदनाम करने के आरोप में हिरासत में लेने के बाद बुधवार को नजरबंद कर दिया गया।

रूस की पश्चिमी सीमा के नजदीक स्थित पस्कोव शहर की एक अदालत ने श्लोसबर्ग को जांच और सुनवाई होने तक दो महीने के लिए घर पर ही हिरासत में रखने का आदेश दिया है। अदालत की प्रेस सेवा ने यह जानकारी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान