जरुरी जानकारी | अमूल दूध की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमूल ब्रांड के तहत दूध और दूध उत्पादों का विपणन करने वाली कंपनी, गुजरात सहकारी दूध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने लागत में वृद्धि के चलते एक जुलाई से दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ अहमदाबाद और गुजरात के सौराष्ट्र में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है।

नयी दिल्ली, 30 जून अमूल ब्रांड के तहत दूध और दूध उत्पादों का विपणन करने वाली कंपनी, गुजरात सहकारी दूध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने लागत में वृद्धि के चलते एक जुलाई से दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ अहमदाबाद और गुजरात के सौराष्ट्र में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है।

जीसीएमएमएफ ने बुधवार को एक बयान में कहा कि दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि से एमआरपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है। यह वृद्धि औसत खाद्य मुद्रास्फीति से काफी कम है।

सहकारी कंपनी का कहना है कि वह उपभोक्ता से प्राप्त होने वाले हर एक रुपये में से 80 पैसे दुग्ध उत्पदकों तक पहुंचाती है। इस वृद्धि से दुग्धउत्पादों को लाभदायक मूल्य चुकाने में मदद मिलेगी और वे दूध का उत्पादन बढ़ाने को प्रोत्साहित होंगे।

बयान में कहा गया है कि जीसीएमएमएफ ने एक जुलाई से अहमदाबाद और गुजरात के सौराष्ट्र और दिल्ली-एनसीआर के बाजारों में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।

जीसीएमएमएफ ने कहा, ‘‘पिछले 1.5 वर्षों में, अमूल ने अपने ताजा दूध के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की थी। इस दौरान ऊर्जा, पैकेजिंग, लॉजिस्टिक्स की कुल लागत में वृद्धि के कारण, परिचालन खर्च बढ़ गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड